कौशांबी20अगस्त25* जिले की बेटी का सब जूनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय चैंपियन शिप में हुआ सिलेक्शन*
*भरवारी कौशांबी* जिले के भरवारी स्थित गांव विदनपुर ककोड़ा की बेटी कांछी केसरवानी का सब जूनियर शूटिंग बाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिलेक्शन हुआ है यह गेम बिहार के गया में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक संपन्न होगी। कांछी वर्तमान में हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी की कक्षा 10 की छात्रा है। कांछीं के पिता देवी शरण केसरवानी व माता श्रीमती पूजा केसरवानी ने बताया कि मेरी बेटी बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि लेती थी और वह भवंस मेहता महाविद्यालय के स्पोर्ट्स एकेडमी में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के अतिथि प्रवक्ता पंकज कुमार पाल के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करती है। बेटी के सिलेक्शन होने पर कौशांबी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संतोष सिंह ,अध्यक्ष ड़ा अरूण कुमार केसरवानी हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जीवन लाल चौधरी ,खेल अध्यापक अजीत कुमार व भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के प्राचार्य प्रो0. प्रबोध श्रीवास्तव ने हर्ष जताते हुए बताया कि एकेडमी का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेल के गुण को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर खेल को खेले और अपने माता पिता,समाज, क्षेत्र का जिले का नाम रोशन करे ।
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*