कौशांबी11जुलाई24*जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) पाए गए अनुपस्थित*
*जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस किया जारी*
*समस्त कार्यालयाध्यक्ष शासन की मंशानुरूप 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों/ समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें -डी0एम0*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय,मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया आकस्मिक निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी,मंझनपुर देवेंद्र कुमार ओझा एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मंझनपुर कमलाकांत मिश्र अनुपस्थित पाये गये। शासन द्वारा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तपरक निस्तारण किया जाना है। कार्यालय में अनुपस्थित रहना और जनसुनवाई न करना शासन की मंशा के प्रतिकूल है।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मंझनपुर एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत),मंझनपुर को निर्देशित किया है कि कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान् अनुपस्थित पाये जाने के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल उपलब्ध करायें, कि क्यो न आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जाय।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय दिवस में कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
More Stories
पूर्णिया बिहार13सितंबर26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,333 मामलों निष्पादन 18 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट*
बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं
इटावा 13सितंबर 26* UP: इटावा में गरजे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, BJP सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना……!!*