March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 26 अप्रैल*सराय अकिल में क्या आम आदमी पार्टी झाड़ू लगाकर कर देगी नगर पंचायत की सफाई*

कौशांबी 26 अप्रैल*सराय अकिल में क्या आम आदमी पार्टी झाड़ू लगाकर कर देगी नगर पंचायत की सफाई*

कौशांबी 26 अप्रैल*सराय अकिल में क्या आम आदमी पार्टी झाड़ू लगाकर कर देगी नगर पंचायत की सफाई*

*भाजपा प्रत्याशी पार्टी की साख बचाने के लिए बहा रहे पसीना*
नगर पंचायत सराय अकिल में चुनाव की सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।चुनाव के लिए मात्र 6 दिन शेष बचे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।गली,मोहल्ले और चाय की दुकानों पर जीत हार के समीकरणों पर चर्चा हो रही है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से रामबहादुर जायसवाल, समाजवादी पार्टी से दिलीप केसरवानी, आम आदमी पार्टी से अनूप सिंह, कांग्रेसी पार्टी से विजमा केसरवानी और बहुजन समाज पार्टी से अरुण जायसवाल समेत 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।इन प्रत्याशियों में से कुछ तो अपनी जमानत बचाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं और कुछ प्रत्याशी अपनी पार्टियों की प्रतिष्ठा की लाज बचाने में जी जान से लगे हैं। मतदाताओं की बातों पर ध्यान दिया जाए तो मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे है।लोगों का तो यहां तक कहना है कि नगर पंचायत सराय अकिल में कहीं आप झाड़ू लगाकर अन्य दावेदारों का सफाया न कर दे।अब देखना है कि 4 मई को होने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता है ??

Taza Khabar