कौशांबी 22 मार्च* लंबित विवेचनाओं पर एसपी ने थानेदारों पर साधा निशाना, गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ शिकायतो का हो निस्तारण ।
कौशाम्बी-
पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में एसपी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी थानाध्यक्ष तथा खनन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने नवरात्रि त्यौहार को लेकर थानाध्यक्ष कड़ाधाम प्रिंस दीक्षित को अपने थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर मेले को सकुशल एवं संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया। एसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं पर जमकर फटकार लगाई और लंबित विवेचनाओ को सूची बनाकर जल्द से जल्द विवेचनाओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
एसपी ने एआरटीओ और खनन अधिकारी को निरंतर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। एसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने एवं जनशिकायतो का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*