कोलकाता5अगस्त26*टीएमसी का बड़ा दावा- पुलिस का प्रेशर बागी सांसदों एवं विधायकों को ममता से रख रहा दूर!*
कोलकाता से सिपिज शाह की खास खबर यूपीआजतक
कोलकाता:- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष ने बड़ा दावा किया है. घोष ने कहा है कि पुलिस अपना शिकंजा हटा ले तो टीएमसी के 6 बागी सांसद और कम से कम 30 बागी विधायक ममता दीदी के पाले में फौरन लौट आएंगे.
उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ने दीदी को फोन किया तो कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें खुद दीदी ने फोन लगाया. इस दावे को लेकर बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी या उनके विधायकों की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कुणाल घोष ने कहा है कि यह विधायक और सासंद सीधे तौर पर ममता दीदी के संपर्क में हैं और टीएमसी में लौटना चाहते हैं, लेकिन राज्य पुलिस के प्रेशर की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे.

More Stories
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*