कुशीनगर20सितम्बर*पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-*
आज दिनांक 20.09.2025 को नवागत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन, कुशीनगर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी। इस दौरान उन्होंने स्थिति की जानकारी लेते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महोदय ने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

More Stories
लखीमपुर खीरी२२ अप्रैल २६* पलिया विधायक ने ५० से अधिक बेटियों की शादी कराई
बस्ती २२ अप्रैल २६*दारोग़ा की होने वाली पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने लिए ७ फेरे
लखनऊ २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….*