April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कुशीनगर17अगस्त24*डीएम की अध्यक्षता में तहसील कप्तानगंज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

कुशीनगर17अगस्त24*डीएम की अध्यक्षता में तहसील कप्तानगंज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

कुशीनगर17अगस्त24*डीएम की अध्यक्षता में तहसील कप्तानगंज सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

*शासन की मंशानुसार शिकायतों का समयबद्ध, सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण करें निस्तारण: -डीएम*

*भूमि से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के डीएम ने दिये निर्देश*

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में तहसील कप्तानगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि *समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें।* शिकायतकर्ता को सर्वप्रथम समझाने का प्रयास करे। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को ग्राम पंचायतों में जाकर प्रार्थना पत्रों का अधिकारी/ कर्मचारी स्वयं संज्ञान लेते निस्तारण करें तथा ऐसे मामले जिनके निस्तारण में व्यवधान हो उनके सम्बन्ध में अपने उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत कराएं तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करें। *प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे।* प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही होगी इसलिए *सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे।*
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार समयंतर्गत सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए तथा सभी विभागाध्यक्ष निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य ले। निस्तारित आख्या की जांच भी करें।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में लोगो की समस्याओं का निस्तारण करना और उन्हें सरकारी सुविधा मुहैया कराना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस एवं जनता दर्शन शिकायत निस्तारण पंजिका का अवलोकन भी किया गया! इसी क्रम में लंबित वादों की पत्रावलियों एवं समाधान दिवस आख्या निस्तारित रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां कहीं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी को पुलिस की आवश्यकता है, तत्काल संबंधित थाने में सूचित करें, हर संभव सहायता की जाएगी फोर्स/ पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें भी आप हमे या संबंधित थाने में अवगत करा सकते है, इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 10 को तत्काल निस्तारित कराया गया तथा अवशेष 25 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयंतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह, तहसीलदार समित सिंह, नायब तहसीलदार, सी.ओ. कसया कुंदन सिंह, सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ दिलीप कुमार, डीडीओ कल्पना मिश्रा, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, थाना प्रभारी कप्तानगंज, रामकोला , संबंधित बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, एवं थानाध्यक्ष गण, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

Taza Khabar