कासगंज19फरवरी*नगर अमांपुर में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक वार्ड संख्या पांच किदवई नगर में सम्पन्न हुई।
आज नगर अमांपुर में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक वार्ड संख्या पांच किदवई नगर में सम्पन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती आगामी निकाय चुनाव और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर विचार मन्थन किया गया इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने संघटन की मजबूती के लिए काफिया बेगम को अमांपुर नगर महिला कांग्रेस कमेटी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि लड़कियों को, महिलाओं को आगे किये बिना किसी भी क्षेत्र में तरक्की संभव नही है उन्होंने कहा कि मेरा मकसद है कि जनपद के हर कोने से लड़की और महिलाओं को तराश कर उन्हें राजनीतिक मंच साझा कराया जाय, उनके अंदर विश्वास की एक ललक उत्तपन्न हो ताकि वे जनपद को एक कुशल नेतृत्व दे सके मुझे यह कहने में कोई संदेह नही एक मात्र कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को राजनीति में आगे आने का मौका दिया है और इसके लिये मैं धन्यवाद देती हूँ अपनी नेता राष्ट्रीय महा सचिव प्रदेश प्रभारी आदर्णीय श्री मति प्रियंका गांधी जी को। कार्यक्रम में मंचासीन वरिष्ठ कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन सक्सेना जी, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पी सी सी तरुण शर्मा जी, जिला सचिव अरुण भारद्वाज जी, आवेदित प्रत्याशी नगर पंचायत अमांपुर ओमकार सिंह, नफीश अली, अंशा खान, पुरान सिंह, असलम मियां, किरण देवी, रुकसाना बेगम, शीला देवी, कुमारी नेहा, कुमारी सीमा, समीन बेगम, नगमा बेगम, अंजुनम खानम, माजदा अंसारी, चाँद बीबी, फिरोजा बेगम, रुकसाना बरसी, शबनम खान, रानी राजपूत, गुड्डो देवी व अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।
More Stories
बंगलौर 27सितम्बर 26*कर्नाटक में 21 हजार मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप!
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*