कानपुरनगर 23अप्रैल26*30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जामुक्त, परसौली में चला बुलडोजर*
कानपुर नगर।
सदर तहसील के ग्राम परसौली में ग्रामसभा की सुरक्षित श्रेणी की चारागाह भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर दिनभर चली कार्रवाई में करीब 20 बीघा शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये आंका गया है।
यह कार्रवाई गाटा संख्या 95, 183, 385, 388 और 389 पर की गई, जहां लंबे समय से चारागाह भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत मिल रही थी। शिकायत प्राप्त होते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। सीमांकन के बाद अवैध कब्जों की पुष्टि होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों को हटवाया गया और भूमि को पूर्ण रूप से ग्रामसभा के नियंत्रण में वापस दिलाया गया।
अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी पर्याप्त तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई और आसपास के क्षेत्रों में भी इसका स्पष्ट संदेश गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासकीय एवं ग्रामसभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर चिन्हित भूमि को कब्जामुक्त कराया जा रहा है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 17 अक्टूबर 26 ग्राम भंडूरा में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा, आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26*प्रियागोल्ड बिस्किट पर मुक़दमा चलेगा….*
सहारनपुर 17 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान के तहत एसएएम इण्टर कॉलेज एवं जेवी जैन डिग्री कॉलेज में किया गया विभिन्न बूथों का निरीक्षण….*