May 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर,9 मई 2026*पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

कानपुर,9 मई 2026*पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

कानपुर,9 मई 2026*पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, मोमोज विक्रेता ने पेश की ईमानदारी की मिसाल*

 क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पनकी थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

*वाहन चेकिंग अभियान*

पनकी मंदिर तिराहे पर पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गयी । इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन के कागजात और बीमा की जांच की गई। संदिग्ध वाहनों की डिक्की भी चेक की गई। तस्वीर में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी एक मोटरसाइकिल सवार युवक से बातचीत कर उसके दस्तावेज देख रहे हैं। बिना नंबर प्लेट के वाहनों को रोक कर अभियान को सफल बनाने के लिए चालान काटे गए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

*मोमोज विक्रेता ने दिखाई ईमानदारी*

इसी दौरान पनकी मंदिर चौकी क्षेत्र में ईमानदारी का एक उदाहरण भी सामने आया। फुटपाथ पर मोमोज की ठेलिया लगाने वाले अरविंद कुमार थेरे सोम ठेलिया लेकर अपने घर जा रहा था कपन की पावर हाउस बाजार ओपन की मंदिर के मध्य सड़क पर गिरा हुआ एक मोबाइल फोन मिला। अरविंद ने बिना देर किए मोबाइल फोन लेकर पनकी मंदिर चौकी प्रभारी दिवाकर पांडे को सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी ने अरविंद की ईमानदारी की सराहना कर उसका मुंह मीठा कराया गया और कहा कि मोबाइल मालिक का पता लगाकर उसे जल्द लौटाया जाएगा।

*पुलिस का बयान:*

पनकी थाना प्रभारी ने बताया, “क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चेकिंग की जा रही है। साथ ही, अरविंद कुमार जैसे जागरूक नागरिकों की वजह से समाज में ईमानदारी बनी हुई है। हम सभी से अपील करते हैं कि वाहनों की जांच में पुलिस का सहयोग करें।” जिससे होने वाली वाहन चोरी में रोक लगा सकेगी

पुलिस ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस चेकिंग अभियान में प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी पनकी धाम मंदिर दिवाकर पांडे के साथ उप निरीक्षक अजब सिंह, चंद्रशेखर , सत्यम मौर्य, रवि नारायण हेड कांस्टेबल हरिओम यादव के अलावा रिक्रूट आरक्षी टीम मौजूद रहे