कानपुर30सितम्बर23* सेवानिवृत्ति पर सूचना विभाग के कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई-*
*कानपुर नगर, दिनांक 30 सितम्बर, 2023 (सू0/वि0)*
आहरण वितरण अधिकारी नरेन्द्र मोहन ने जिला सूचना कार्यालय में मददगार के पद पर कार्यरत सगीर अहमद की सेवानिवृत्त पर उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके भावी जीवन के सुखमय हेतु शुभकामनाए दी।
उन्होंने कहा कि सगीर अहमद विभाग में लगभग 36 वर्ष संतोषजनक व सम्मान जनक सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए है, सगीर बहुत ही कर्मठ व अपने कार्यो के प्रति सदैव सचेत रहते थे। सौपें गये कार्यो का भली प्रकार निर्वाहन करते थे।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के सभी कर्मियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये एवं उनके द्वारा विभाग के प्रति दिये गये योगदान की जमकर प्रशंसा की गयी। सगीर जी की लम्बी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर पूर्व उप निदेशक सूचना सुधीर कुमार, अति0 जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह, पूर्व लेखाकार शेषा देवी, प्रधान सहायक फौजिया जहीर, प्रचार सहायक उज्ज्वल धुरिया, कम्प्युटर आपरेटर राजीव कुमार, सुशील कुमार, राजेश कुमार पाल, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहें।
———————
More Stories
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*