कानपुर28अप्रैल25 सड़क पर लेटे दंपति को समाजसेविकों ने रैन बसेरा में ठहराया
*_चित्रकूट से आकर शिवराजपुर में एक देव स्थान पर आयुर्वेदिक दवा लेने पहुंचे थे_*
कानपुर शिवराजपुर चित्रकूट से आयुर्वेदिक दवा लेने आए दंपति को समाजसेविकों ने रैन बसेरा में आश्रय देकर उनके खान पान का बंदोबस्त किया है। समाजसेविक लगातार इसी स्थिति में हर संभव दुखिहारो की मदद करते चले आ रहे है।
शिवराजपुर कस्बे के समाजसेविक अनुज सैनी ने बताया कि रविवार को चित्रकूट छिपनी बहार खेड़ा लोधवारा निवासी दंपति कुंता अपने पति केशव प्रसाद साथ शिवराजपुर के एक देव स्थान पर आयुर्वेदिक दवा लेने पहुंचे थे किंतु संध्या होने से वह वापस नहीं लौट पाने के कारण कस्बा शिवली रोड तिराहा स्थिति एक दुकान पास खुले में लेट गये। आश्रय की उम्मीद लेकर लेटे दंपति का सहारा बने कस्बा निवासी अनुज सैनी ने नगर पंचायत लिपिक बाबू अतुल दुबे से वार्ता कर उनको नगर पंचायत के रैन बसेरा में ठहराया गया जहां उनके खाने पीने साथ लेटने का बंदोबस्त किया गया।इस दौरान दंपति ने समाजसेविक व नगर पंचायत के अधिकारियों का आभार जताया है।, वही मंगलवार को औषधि दवा लेकर वापस अपने गांव लौटने की बात कही है।,

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म