जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 25 अप्रैल 2023 कानपुर नगर |
कानपुर25अप्रैल*डीएम ने पॉलिटेक्निक में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य्रकम का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा आज पॉलिटेक्निक में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्य्रकम का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए |
• मास्टर ट्रेनर सभी पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान बी०यू०/ सी०यू० मशीन का डैमो एवं Hands-on प्रशिक्षण भी कराना सुनिश्चित कराए |
• नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से संबंधित यदि कोई भी संशय किसी भी पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को हो, तो तत्काल उसका समाधान मास्टर ट्रेनर से प्राप्त कर ले |
• आज दिनांक 25 अप्रैल 2023 को दो पालियो में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यकम सम्पन्न हुआ । प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक सम्पूर्ण हुई दोनों पालियो में एक हजार पीठासीन अधिकारियों एवं एक हजार प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया|
• मतदान कर्मिको का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 24/04/2023 से दिनांक 26/04/2023 तक पॉलीटेक्निक में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे कुल 2278 पीठासीन अधिकारी एवं 2278 प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेेगें।
मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्री सुधीर कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी में लगाए गए पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्य्रकम पॉलिटेक्निक सम्पन्न हुआ
More Stories
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,