कानपुर22जून2023*दिव्यांग जन कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन करें।
*◆ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्रों का आमंत्रण*
*कानपुर नगर, दिनांक 22 जून, 2023 (सू0/वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर नगर द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसे- ट्रायसाकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, सी०पी० चेयर, वैशाखी, कृत्रिम हाथ, पैर, कैलीपर, स्मार्ट वी०आई०किट, एम0आर0 किट, आदि के आवेदन पत्र वेबसाइट-http://divyangjanup.upsdc.gov.in पर आनलाइन आमंत्रित किये जा रहे है।
उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगजन से अपेक्षा की है कि तहसील/सांसद/ विधायक/महापौर/ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत आय, निवास एवं जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संख्या, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यू0डी0आई0डी० कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, वोटर आई०डी०/राशनकार्ड, अभिलेखों के साथ उपरोक्त पोर्टल पर आवेदन करें।
———————–

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*