कानपुर21दिसम्बर2022*कानपुर में सर्दी से 4 की मौतें हाई अटैक से तीन एवं ब्रेन स्ट्रोक
कानपुर नगर आपको बता दें कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर अब दिल और दिमाग के मरीजों पर कहर बरपा रही है।दिल के पुराने मरीज, हाइपरटेंशन व मधुमेह पीड़ित हार्ट फेल्योर और ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आकर गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने लगे हैं।मंगलवार को लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान में हार्ट अटैक से तीन बुजुर्गों और एलएलआर अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से एक महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को एलएलआर अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आए 13 मरीज भर्ती हुए।
सर्दी से मौतों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता
हृदय रोग संस्थान की इमरजेंसी में हार्ट अटैक व हार्ट फेल्योर के 22 मरीज भर्ती हुए हैं। हृदय रोग संस्थान में जालौन के कुठौंद निवासी 75 वर्षीय महावीर शरण गुप्ता ने इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ यानी ईसीजी करते-करते दम तोड़ दिया। उन्हें सुबह सीने में दर्द के साथ पसीना आया था।स्वजन उन्हें डाक्टर के साथ हृदय रोग संस्थान लेकर थे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही ईसीजी टेबल पर दमतोड़ दिया। इसी तरह घाटमपुर निवासी 59 वर्षीय सरोजनी देवी और इसी क्षेत्र के 55 वर्षीय हरिओम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, चकेरी क्षेत्र की 75 वर्षीय सितारा देवी भोर में सिर में भीषण दर्द की शिकायत करते हुए बेहोश हो गईं। स्वजन उन्हें पहले कांशीराम अस्पताल लेकर गए, वहां से उनकी स्थिति को देखते हुए एलएलआर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एलएलआर में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
More Stories
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*