*कानपुर नगर, दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर17जुलाई23*नितान्त अस्थायी रूप से मानदेय पर शिक्षकों की व्यवस्था/नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध में चयन प्रक्रिया स्थगित।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद-कानपुर नगर के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 (ग्रीष्मावकाश अवधि को छोड़कर) अथवा नियमित चयनित शिक्षक के आने तक जो भी पहले हो नितान्त अस्थायी रूप से मानदेय पर शिक्षकों की व्यवस्था/नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध में चयन हेतु साक्षात्कार राजकीय इण्टर कालेज, चुन्नीगंज, कानपुर नगर में सम्पन्न होना था, जो शासनदेश संख्या-564/पन्द्रह-9-2023-2001 (01)/2020 संस्कृत शिक्षा अनुभाग (माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-9) लखनऊ दिनांक 25 मई, 2023, शासनादेश संख्या-516/पन्द्रह-9-2023-2001 (01)/2020 दिनांक 17 मई, 2023 द्वारा शासनादेश संख्या-794/पन्द्रह-9-2021-2001 (01)/2020 दिनांक 24 जुलाई, 2021 में निर्धारित 06 मेम्बरों (1-सम्बन्धित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रबन्धक अध्यक्ष, 2- जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपदीय अधिकारी सदस्य, 3- मण्डलीय उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालायें सदस्य, 4- सम्बन्धित जिला के जिला विद्यालय निरीक्षक, 5- सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा नामित 02 विशेषज्ञ सदस्य) की जिला चयन समिति में से जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर नगर (जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित सदस्य) एवं सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा नामित 02 विशेषज्ञों के न आने से जिला चयन समिति के मेम्बरों की पूर्ति न होने के कारण अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। पुनः साक्षात्कार की सूचना नियमानुसार विद्यालय प्रबन्धक/अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।
———————

More Stories
लखनऊ 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर13मार्च26*कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण व तस्करी पर कार्यवाही
हापुड़१३ मार्च २६ * गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा