हापुड़१३ मार्च २६ * गैस की कालाबाजारी, सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा
हापुड़: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
आरोपी फरार हो गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ये पूरा मामला गांव असौड़ा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला अब्दुल रहमान अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है। सूचना मिलते ही जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापे की खबर पाते ही अब्दुल रहमान घर से भाग निकला। पुलिस टीम को मौके पर 55 भरे हुए और कई खाली सिलेंडर बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिये।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*