कानपुर17जुलाई23*ड्यूटी पर देर से पंहुचने पर दो आरक्षी निलम्बित*
*-कल्याणपुर क्रॉसिंग व बिठूर तिराहे पर सुबह 7 बजे से थी ड्यूटी*
*-डीसीपी ट्रैफिक ने लापरवाही बरतने पर की दोनों आरक्षियों पर कार्रवाई*
*कानपुर।* शहर को जाम मुक्त और सुगम यातायात करने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसमें जरा सी भी कोताही अधिकारी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।सोमवार को ट्रैफिक ड्यूटी पर नियत समय में ना पहुंचने पर दो आरक्षियों को डीसीपी ट्रैफिक ने निलंबित कर दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर जब पूरा यातायात विभाग शहर को जाम से बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। जहां कहीं भी डायवर्जन किए गए थे उन्हें भली-भांति लागू कराने की कवायद चल रही थी। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण भीड़भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति पैदा ना हो। अधिकारियों की इतनी सारी कवायद पर दो आरक्षी पानी फेरते हुए दिखे तो डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बगैर देर किए दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबित हुए आरक्षी प्रेम कुमार और मुख्य आरक्षी कमलजीत सिंह की ड्यूटी कल्याणपुर क्रॉसिंग व बिठूर तिराहे पर सुबह सात बजे से थी। दोनों ही आरक्षी अपने ड्यूटी स्थल पर तय समय पर उपस्थित नहीं मिले इस पर उन्हें निलंबित करके पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?