कानपुर17जुलाई23*टिफिन बैठकों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साध रही है।
सीसामऊ विधानसभा की टिफिन बैठक ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभिनव प्रयोग कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है । जब हम सभी लोग एक स्थान पर बैठकर चर्चा करते हैं। विचार-विमर्श होता है । भोजन करते हैं ,तो एक दूसरे को जानने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। भारतीय जनता पार्टी में परिवार का भाव प्रारंभ से है । एक परिवार की तरह भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक स्थान पर निश्चित समय में एकत्रित होकर जब भोजन करते हैं तो उनके अंदर आत्मीयता बढ़ती है। टीम, sprit से काम करने की भावना प्रबल होती है। यही आधार है भारतीय जनता पार्टी की विजय का ।टिफिन बैठक का संयोजन एवं संचालन मंडल अध्यक्ष धीरज साहू ने किया। टिफिन बैठक में पार्षद आलोक पांडे मंडल उपाध्यक्ष शेफाली निगम रूपेश कुमार देवेंद्र सिंह बोरा मोनेंद्र राजपूत पूनम कुमारी सुमन वर्मा राजन तिवारी राम कुमार सिंह अमित बाजपेई सुनीता सक्सेना राजेश कुमार यादव ललित श्रीवास्तव मनीष बाजपेई आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*