कानपुर17जुलाई23*ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं एक्रिपाम योजना, सस्य विज्ञान विभाग,च०शे०आ०कृषि एवं प्रौ०वि० वि०,कानपुर।
अधिकतम (डिग्री०से०) : 33.8 (-1.4)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 26.8 (+1.5)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 81 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 68 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 2.3 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- शांत
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
पूर्वानुमान :
च० शे० आ० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिनांक 17-19 जुलाई 2023 को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बर्षा होने की संभावना है।
डॉ०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर
[17/07, 4:11 pm] Monu shivrajpur: देश भर में मौसम प्रणाली:
निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मानसून ट्रफ गंगानगर, चूरू, ग्वालियर, सतना के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र बालासोर और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। कल 18 जुलाई तक उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’