कानपुर12फरवरी*श्रीमद् भागवत कथा एवं राम कथा के समापन पर श्रोता हुए भाव विभोर
कथा में पहुंचे बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा
चौबेपुर ब्लाक के अमिलिहा ग्राम मे 5 फरवरी से 11 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा एवं राम कथा का आयोजन महेश त्रिवेदी एवं सुरेश त्रिवेदी के द्वारा किया गया इस अवसर पर भागवत कथा व्यास राजेंद्र तिवारी के द्वारा सुंदर मार्मिक वर्णन सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए इस अवसर पर उनके द्वारा भगवान की विभिन्न लीलाओं का सुंदर प्रस्तुतीकरण करके सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर भगवान की विभिन्न झांकिया प्रस्तुत की गई रामकथा व्यास भिंड मध्य प्रदेश के सुरेंद्र रामायणी के द्वारा सुंदर राम कथा का वर्णन करके सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के द्वारा किए गए कार्यों के विषय में बताया और अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों को उतारने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर ने कहा इस तरह के सुंदर आयोजन हम सभी को सही रास्ते पर लाने का कार्य करते हैं और ईश्वर के बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं बड़े भाग्य से भगवान की कथा सुनने का अवसर मिलता है हम सभी लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं जो भगवान की भागवत कथा एवं राम कथा सुनने का अवसर मिला और सभी आयोजक भी बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कार्तिकेय शुक्ला जिला पंचायत सदस्य डॉ प्रवीण त्रिपाठी महेश त्रिवेदी सुरेश त्रिवेदी राम जी त्रिवेदी विनय त्रिपाठी सचिन तिवारी रामकुमार दीक्षित मनीष दीक्षित ग्राम प्रधान श्याम जी आदि ग्रामीण क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ रही ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*