कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़
कानपुर12नवम्बर*पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद भी एसीपी बाबू पुरवा ने नहीं बदली विवेचना
पीड़ित ने गृह सचिव व डीजीपी लिखा पत्र
पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद भी एसीपी बाबू पुरवा ने विवेचना नहीं बदली जबकि पीड़ित हामिद हुसैन ने विगत 3 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया था कि थाना बाबू पुरवा पुलिस की अभियुक्तों से सांठगांठ है थाना बाबू पुरवा पुलिस से मुझे न्याय नहीं मिलेगा मेरी विवेचनाअन्य थाने अथवा एसीपी बाबू पुरवा सर्किल से हटाकर निष्पक्ष विवेचक से विवेचना कराई जाए मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसीपी बाबू पुरवा को मोबाइल फोन पर विवेचना अनु थाने से कराए जाने का निर्देश दिया था और प्रार्थना पत्र पर आदेश करते हुए आख्या मांगी थी परंतु पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी विवेचना नहीं बदली गई
पीड़िता हामिद हुसैन ने आरोपियों कि थाना बाबू पुरवा पुलिस से गहरी सांठगांठ होने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर के आदेश निर्देश के बाद भी विवेचना ना बदले जाने पर गृह सचिव व डीजीपी को पत्र ईमेल ट्यूटर भेज कर तत्काल थाना बाबू पुरवा से विवेचना बदलने तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की मांग पूरी ना होने पर माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे

More Stories
बाँदा 22 नवम्बर 26*मलबे में एक ही परिवार के 9 लोग दब गए 2 मासूम की मौत*परिवार के अन्य 7 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए*
लखनऊ 22 नवम्बर 26*पश्चिम ज़ोन के एक ऐसे प्रभारी जो अपने थाना क्षेत्र के लोगो के दिलो पर किया राज
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*