कानपुर07सितम्बर23*बारा टोल प्लाजा पर एक कर से बरामद हुई 98 किलो चांदी*
*कानपुर नगर की नयागंज की एक सर्राफा व्यवसाय की बताई जा रही है उपरोक्त चांदी पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच जारी*
कानपुर देहात… अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान अकबरपुर पुलिस ने कानपुर की ओर से आ रही एक कार से करीब 98 किलो चांदी बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली…
कार सवार युवक द्वारा चांदी से संबंधित दस्तावेज ना दिखा पाने के उपरांत के बाद अकबरपुर पुलिस कार सवार युवक को बरामद चांदी के साथ अकबरपुर कोतवाली ले आई जांच पड़ताल के बाद अकबरपुर पुलिस ने पूरे मामले की सूचना जीएसटी के अधिकारियों को दे दी है बताया जा रहा है कि बरामद चांदी कानपुर नगर की नयागंज के एक सर्राफा व्यवसाई की है दस्तावेजों की जांच के बाद उपरोक्त मामले में आगे कार्यवाही होगी, ..
पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर बारा टोल प्लाजा पर बुधवार को अकबरपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी उरई से कानपुर नगर की ओर जा रही एक कार की चेकिंग की गई तो बोरियों में भरकर कर कार में रखी गई चांदी पुलिस के हाथ लग गई इसके बाद कार सवार युवक ने कानपुर नगर के नया गंज के एक सर्राफा व्यापारी की 32 किलो चांदी होने की जानकारी दी पुलिस को उपरोक्त युवक द्वारा दी गई जानकारी संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने जब उपरोक्त मामले की काफी बारीकी से जांच की तो पुलिस के हाथ युवक द्वारा बताई गई चांदी की मात्रा से अधिक चांदी होने का शक हुआ पुलिस ने वीडियो ग्राफी करते हुए उपरोक्त कार को कस्टडी में लेकर अकबरपुर कोतवाली में पहुंचा दिया यहां पर बोरी का वजन कराया गया तो बोरी में भरी हुई चांदी का वजन 98 किलो निकाला उपरोक्त युवक चांदी के कागजात नहीं दिखा पाया पुलिस ने उपरोक्त मामले की सूचना जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर को दी डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर देर रात जीएसटी प्रवर्तन दल की टीम ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जांच करनी शुरू कर दी है उपरोक्त संबंध में जनपद के पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति ने कहा है कि कार से बरामद चांदी की बरामदगी की वीडियो ग्राफी कराई गई है बरामद चंडी कानपुर के नया गंज के किसी व्यवसाईकी बताई गई है जीएसटी टीम मामले की जांच कर रही है जीएसटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस उपरोक्त मामले में अग्रिम कार्यवाही करेगी वहीं एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 2 SIB ने बताया कि 98 किलो चांदी पकड़ने की सूचना पर भोगनीपुर इकाई के राज्य कर अधिकारी दिलीप कनौजिया को जांच के लिए भेजा गया है विभागीय स्तर पर भी इसका दोबारा वजन कराया जाएगा उसी हिसाब से पेनाल्टी भी तय की जाएगी।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,