कानपुर05मई25उत्तीर्ण मेधावी छात्र से मिले बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर
विधायक ने मिठाई खिलाकर छात्र को दी बधाई : परिवार के लोग रहे मौजूद
कानपुर। शिवराजपुर दुबियाना ग्राम पंचायत के मजरा (पकरा) निवासी स्वर्णिम कुशवाहा पुत्र सुशील कुशवाहा ने हाल ही में जारी हुए हाई स्कूल रिजल्ट में 97% अंक लाकर पिता परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कानपुर सीसामऊ ननिहाल में रहकर पढ़ाई की है।, उनके उत्तीर्ण होने के बाद कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने उनकी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करी है।,स्वर्णिम हाई स्कूल की उत्तीर्ण परीक्षा प्रदेश में 6 वें और कानपुर जिले में प्रथम स्थान पाकर परिवार का गौरव बढ़ाया है।,विधायक ने प्रतीक चिन्ह देकर छात्र को सम्मानित किया
सोमवार को बिल्हौर भाजपा विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर ने उत्तीर्ण छात्र स्वर्णिम कुशवाहा के यहां दुनियाना पकरा पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी है। विधायक ने छात्र की सराहना करते हुए निरंतर जीवन ने सफलता पाने की सलाह दी।, पिता सुशील कुशवाहा ने बताया की इससे पहले उनकी पुत्री वैष्णवी ने भी दो वर्ष पहले इंटर के रिजल्ट में कानपुर नगर में प्रथम स्थान पाया था तब तत्कालीन डीएम ने उनके उत्तीर्ण होने की सराहना कर प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दी थी। पिता के मुताबिक उनकी बेटी वैष्णवी बेटा स्वर्णिम कुशवाहा दोनों पढ़ने में शुरुआती दौर में ही होशियार थे दोनों बच्चों के अंदर पहले से ही सफलता का हुनर दिख रहा था। इस दौरान पिता सुशील कुशवाहा, मां,दादा,दादी,व परिवार के अन्य सदस्यों साथ खुशहाल दिखे।,

More Stories
लखनऊ3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*