कानपुर02मार्च* ओंकारश्वर मंदिर से भगवान शिव जी की बारात बहुत धूमधाम से निकाली गई
दिनांक :- 01/03/2022
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व मे ओंकारश्वर मंदिर से भव्य और बहुत धूमधाम से शिव जी और पार्वती जी की बारात निकाली गई.जिसमे बड़ी तादाद मे भक्तगण झूमते नाचते हुए और बम बम भोले का नारा लगाते हुए इस बारात को और भव्य बनाया. तीन किलोमीटर की इस बारात का जगह जगह स्वादिष्ट व्यंजन के साथ स्वागत किया गया. प्रशासन ने भी अपना पूर्ण सहयोग देकर बारात मे आने वाले व्यवधान को संतुलित किया. शिव बारात जगह जगह होते हुए वापस ओंकारश्वर मंदिर मे आकर बारात का समापन हुआ. और उसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया. समस्त भक्तो ने इस आयोजन मे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के नारे लगाए.

More Stories
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
लखनऊ 27अगस्त 26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम,
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त 26 *पूर्णिया में गोबर पाथने को लेकर खूनी संघर्ष, बहू को मारी गोली – 5 गिरफ्तार