*कानपुर २७ दिसंबर २५* कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा,
कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा,
पैदल राहगीर की मौत कानपुर देहात के थाना रनिया क्षेत्र एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
वैभव ऑयल फैक्ट्री हाइवे,थाना रनिया के सामने कानपुर से अकबरपुर जाने वाली लेन पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।
हादसे में शैलेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी श्याम सुंदर नगर, वार्ड नंबर-10, रनिया, गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया।
उपचार के दौरान शैलेन्द्र शर्मा की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप, परिजनों में कोहराम मचा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की।
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और स्पीड कंट्रोल की मांग की है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*