🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
कानपुर नगर3मई26*नौबस्ता क्षेत्र में खुलेआम जुआं, पुलिस का खौफ नहीं!
कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यशोदा नगर चौराहे के पास कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यशोदा नगर चौराहे से दाहिनी ओर स्थित देशी शराब के ठेके से महज दस कदम की दूरी पर रोजाना लाखों रुपये का जुआं खुलेआम खेला जा रहा है।
यह पूरा मामला बसन्त बिहार चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पास में ही बसन्त बिहार रोड के उस पार विराट नगर चौकी भी स्थित है, इसके बावजूद जुआरियों में पुलिस का कोई भय देखने को नहीं मिल रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध गतिविधि रोज सुबह लगभग 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लगातार संचालित होती है। इतने लंबे समय तक खुलेआम जुआं चलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सूत्रों के मुताबिक, विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार के क्षेत्र में यह सब हो रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं और कब तक इस अवैध जुएं पर लगाम लगाई जाती है।

More Stories
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*