*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर31जुलाई26*गोविंद नगर में ऑटो चालक पंकज पर पत्नी की हत्या का आरोप
कानपुर नगर**”बेटी होने की कीमत मौत? गोविंद नगर में ऑटो चालक पंकज पर पत्नी की हत्या का आरोप, परिवार में मचा कोहराम”गोविंद नगर स्थित गोपाल नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।*
*मूल रूप से बिहार के लहरी टोला, भगवानपुर निवासी 23 वर्षीय रिंकू उर्फ रंजू कुमारी की शादी 11 मार्च 2025 को गोपाल नगर निवासी ऑटो चालक पंकज से हुई थी*।
*मृतका के भाई विकास के अनुसार बेटी के जन्म के बाद पंकज लगातार रंजू के साथ मारपीट करता था। बीते बुधवार को कथित तौर पर पंकज ने पहले रंजू की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे ज़हर खिलाकर फरार हो गया।*
*तो वहीं क्षेत्रीय लोगों द्वारा गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई रंजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पति पंकज, सास शांति देवी और ननद मनीषा पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।*
*गोविंद नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।*
More Stories
मथुरा 14 सितंबर 26 कोसीकला क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक का दिशा निर्देश*
मथुरा 14 सितंबर 26* 06 अभियुक्तगण को अवैध हथियार, नकद रुपए एवं 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 14 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में कस्टडी रिमांड के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार बरामद