कानपुर नगर2अक्टूबर25*शिवराजपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान : रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर जागरूकता फैलाई
कानपुर नगर से मोनू कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर। शिवराजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति कार्यक्रम तहत अन्य अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं छात्राओं को सशक्त बनाने का साहस बंधाया है।, शिवराजपुर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं बच्चियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076 और साइबर क्राइम 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।अभियान का उद्देश्य महिलाओं छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।इस दौरान उपनिरीक्षक वंदना जंगबहादुर सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।,

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला