कानपुर नगर27सितम्बर23*नगर भर मे मनाया जा ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ।
कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट यूपीआजतक।
Eid Milad Un Nabi 2023: इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए 28 सितंबर को दिन बहुत खास है। विश्वभर में 28 सितंबर को ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मुहम्मद पैगम्बर से जुड़ा पर्व है। इस दिन को इस्लाम धर्म के अनुयायी अल्लाह की इबादत के लिए महत्वपूर्ण दिन मनाते हैं। लोग घर और मस्जिदों में पवित्र कुरान पढ़ते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद देते हैं। कहते हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह का रहम बरसता है। आइए जानते हैं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के इतिहास, महत्व के बारे में।
क्यों मनाते हैं ईद-ए-मिलाद
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से ही इस पर्व का कारक स्पष्ट है। अरबी भाषा के इस शब्द का अर्थ, ‘जन्म’ और मिलाद-उन-नबी का अर्थ है ‘हजरत मुहम्मद साहब का जन्म’। माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण पर्व है लेकिन इस्लाम में इस पर्व को लेकर कुछ मतभेद भी है।
कौन हैं पैगंबर हजरत मुहम्मद
पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था। जन्म से पहले ही उनके पिता और बाद में 6 वर्ष की आयु में मां की मृत्यु हो गई थी। पैगंबर मोहम्मद इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर हैं। उनका विश्वास था कि अल्लाह ने उन्हें अपने संदेशवाहक के रूप में चुना है, इस कारण वह जीवनभर दूसरों को अल्ला का संदेश और कुराब की शिक्षा देते रहे।
कानपुर नगर में पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म ईद के मिलादुन्नबी के रूप में सम्पूर्ण शहर में बड़े जोश खरोश से मनाया जा रहा है। पूरे शहर को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर दुल्हन सा सजाया गया है।इस अवसर पर लोगो मे अभूतपूर्व जोश नजर आया।
परेड ,यतीमखाना, तलाक़ महल, बेगमगंज,चमनगंज सहित पूरे शहर में जगह जगह अलबेली सजावट नजर आ रही थी।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत