कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
कानपुर नगर से गोपेन्द्र सिंह की खास खबर, यूपीआजतक।
कानपुर नगर*ऑनलाइन टेंडरिंग के दौर में कानपुर नगर निगम में कथित तौर पर लॉटरी सिस्टम के जरिए टेंडरिंग का खेल चलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 85 फीसदी डाउन पर टेंडर मैनेज किए जाते थे और इस पूरे खेल में सैकड़ों करोड़ रुपये के टेंडर कथित तौर पर गोविंद शर्मा एंड कंपनी के जरिए मैनेज किए गए।
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की फटकार के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। नगर आयुक्त ने 6 मामलों में मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें कुछ ठेकेदार और कुछ टेंडर मैनेज करने वाले रसूखदार लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि नगर निगम की टेंडरिंग प्रक्रिया में लंबे समय से माफियागिरी का खेल चल रहा था। इस मामले में कथित तौर पर मुख्य भूमिका निभाने वाला गोविंद शर्मा फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए 7 ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया है। साथ ही संबंधित लोगों के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू करा दी गई है।
जांच का दायरा अब नगर निगम के अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। खास तौर पर उन अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में है, जो टेंडर जारी करने से लेकर काम के बिलों के भुगतान तक की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर नगर निगम की टेंडरिंग व्यवस्था में इतने बड़े स्तर पर कथित गड़बड़ी कैसे चलती रही और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी?
पूरे मामले की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
कानपुर नगर से गोपेन्द्र सिंह की खास खबर, यूपीआजतक।
More Stories
कुशीनगर10 अक्टूबर 26*एसपी केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक प्रयोग: परीक्षा पास कर थानेदार बने दरोगा,
कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित
मुजफ्फरनगर 10 अक्टूबर 26 प्रकाश चौक पर पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छीना पुतला,,,