कानपुर नगर24अक्टूबर25*पनकी थाने में रंगोली बनाकर मनाया दीपोत्सव*
महिला पुलिसकर्मियों ने थाने परिसर में रंगोली बनाकर और दीप जलाकर दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया
*कानपुर* दीपावली के अवसर पर पनकी थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने रंगोली बनाकर व दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया महिला उप निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल आरती सिंह, आरती यादव,सीमा बानो ने मिलकर आकर्षक रंगोली बनाई इसके उपरांत गणेश,लक्ष्मी, पूजा अर्चना कर मिट्टी के दीप जलाकर खुशियां मनाकर मिष्ठान वितरण किया गया थाना परिसर को पूरी तरह सजावट कर रंगमय बनाया गया महिला हेल्प डेक्स के बाहर बनी यह रंगोली अपने आकर्षण के कारण थाना परिसर से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही महिला आरक्षी आरती ने बताया कि यह दिवाली के सबसे प्रिय अनुष्ठानों में से एक है रंगोली को घर के दरवाजों पर समृद्धि और शुभ ऊर्जा का स्वागत करने के लिए बनाया जाता है रंगोली केवल एक कला ही नहीं बल्कि आनंद उत्सव और भारतीय संस्कृति विरासत का एक हिस्सा है वहीं थाने की व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाए रखने में विशेष भूमिका अदा करने वाले ललित कुमार यादव द्वारा थाने को जगमगाने के लिए झालरों एवं फोकस लाइटों को लगाकर रंगीनमय प्रकाश से सजावट किया गया थाना प्रभारी मनोज कुमार भदौरिया ने महिला पुलिस कर्मियों के इस प्रयास और उत्साह की प्रशंसा की
इस दीपावली पर्व को थाने में मानने के दौरान प्रमुख रूप से पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ,उप निरीक्षक विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विजय सिंह,विजय यादव,ललित कुमार यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

More Stories
नई दिल्ली3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
बलिया3मई26*मुण्डन संस्कार में शामिल होने गए दो युवती समेत चार डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी*
*भागलपुर बिहार 03/05/26*भागलपुर विधायक श्री रोहित पांडे ने श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में किए भगवान वासुपूज्य के दर्शन*