कानपुर नगर23फरवरी24*ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किये जाने के कारण बिलिंग सिस्टम बाधित होने के सम्बंध में।
केस्को के अन्तर्गत 4 मण्डलों (समस्त केस्को) में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किये जाने के कारण बिलिंग सिस्टम में दिनांक 22.02.2024 रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 10.03.2024 को सायं 6:00 बजे तक बिलिंग, बिल संशोधन, मीटर बदलना, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि इत्यादि कार्य बाधित रहेंगे साथ ही अवगत कराना है कि उक्त अवधि में नया संयोजन निर्गत किये जायेगे एवं विद्युत बिल जमा करने हेतु कैश काउंटर पूर्व कि भांति यथावत खुले रहेंगे जहाँ उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते है।
दिनांक 10.03.2024 सायं 6:00 बजे के पश्चात् बिलिंग प्रणाली तकनीकी उच्चीकरण के उपरान्त पुनः सभी उपभोक्ताओं हेतु उपलब्ध होगी। उपरोक्त अवधि में बिलिंग सम्बन्धित किसी भी असुविधा के लिये अपने उपखण्डीय / खण्डीय कार्यालय के अथवा केस्को हेल्पलाइन नम्बर- 18001801912 केस्को वाट्सऐप नम्बर- 8189045247 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
अधिशासी अभियन्ता आई०टी० सेल

More Stories
अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली
लखनऊ20 अप्रैल 26* बहिन, बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले भाई बाप गिरफ्तार
Bhahalpur 20 Aprail 2026*पुराने रोस्टर के सहारे चल रहा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, डॉक्टर नदारद, गायनो सेवा बदहाल — भ्रष्टाचार के आरोप तेज नवगछिया।