कानपुर नगर22दिसम्बर23*दोनों सदनों के 146 सांसदो को निलंबित करने के विरोध जिला काँग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
*भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमले की कुटिल नीति के तहत दोनो सदनो के 146 सांसदो को निलंबित करने के विरोध मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन*
कानपुर नगर के आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर, दक्षिण एवं जिला कांग्रेस कमेटी नगर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान मे अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी व हरिकिशन भारती के नेतृत्व मे कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन से पूर्व भारी संख्या मे कांग्रेस जन व समर्थक कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल मे एकत्रित होकर जुलूस बनाकर ‘‘लोकतंत्र बचाने निकले हैं , आओ हमारे साथ चलो ‘‘, ‘‘संविधान बचाने निकले है,आओ हमारे साथ चलो ‘‘ व मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी-नही चलेगी आदि के जोरदार नारो के साथ बड़े चैराहे मे तैनात भारी पुलिस बल द्वारा रोकने व पुलिस के नोजझेांक के बावजूद कचहरी के मुख्य द्वार को कांग्रेसजनो ने जोश खरोश के साथ पार करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बड़ी गर्मजोशी के साथ प्रदर्शन किया।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष *नौशाद आलम मंसूरी* ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की तानाशाही पूर्ण बौखलाहट जहां उनकी हिटलरी कार्यशैली प्रदर्शित करती है वहीं भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतो को नष्ट करके देश मे भय व आतंक के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द को विखण्डित करने का कुचक्र रचने का भी दूषित प्रयास कर रही है। जिसका समय रहते ऐकता के सूत्र मे बंधकर विरोध न किया गया तो देश विध्वंसक कगार की ओर अग्रसर हो जायेगा।
प्रदर्शन मे प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी , भूधर नारायण मिश्रा व महिला नेत्री करिश्मा ठाकुर, आलोक मिश्रा, पवन गुप्ता, शंकर दत्त मिश्र, दिलीप शुक्ला, सैमुअल सिंह लकी, डा0 आरके जगत, लल्लन अवस्थी,राजेश गौतम,पिंकू दुबे,डा0 आरए गौतम, कैलाश पाल,मदन गोपाल राखरा, तुफैल अहमद, राजीव द्विवेदी, महेश दीक्षित, श्यामदेव सिंह, नरेश त्रिपाठी, नरेन्द्र चंचल, अतहर नईम, रोशनी चैधरी, दिव्यता बाजपेई, राजलक्ष्मी सिंह, सूरज शर्मा, हरीश गुप्ता, महेश शुक्ला, राजकुमार यादव, जावेद जमील उस्मानी, इम्तियाज रईस, केजी गुप्ता, पदम मोहन मिश्रा, इकबाल अहमद, हाजी मोईनुद्दीन, बाबूराम सोनकर, जियाउर्रहमान अंसारी, राकेश साहू, शाजिद सर, शकील मंसूरी, चन्द्रमणि मिश्र, संतोष गुप्ता, नीरज द्विवेदी, विजय सिंह, सुनील राठौर, रामजी दुबे, रामाश्रय पाल, महेन्द्र भदौरिया, भारत आजाद, चन्द्रशेखर सोनकर, कैलाश पाल, संजय बाथम, मोहन लाल कुरील, पिंकू दुबे, राजेन्द्र सिंह टिल्लू, हिमांशू मिश्रा, सुरेश अग्र्रहरि, बिपिन तिवारी, अमिताभ दत्त मिश्रा, मुकेश बाल्मीकी, जितेन्द्र ब्रहम व राजेन्द्र बाल्मीकी आदि शामिल थे

More Stories
लखनऊ24अप्रैल26* ‘नकली SDM’: 3 साल तक चलाता रहा VIP रुतबा, ट्रैफिक पुलिस के एक सवाल ने कर दिया खेल खत्म!*
बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है