May 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर21फरवरी25*जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,16 लोग घायल 15 जिला अस्पताल भेजे गए

कानपुर नगर21फरवरी25*जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,16 लोग घायल 15 जिला अस्पताल भेजे गए

कानपुर नगर21फरवरी25*जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,16 लोग घायल 15 जिला अस्पताल भेजे गए

*_पुलिस शांति व्यवस्था बनाने लिए एक बार पहले दोनों पक्षों पर कर चुकी कार्रवाई _*

कानपुर।बिल्हौर शिवराजपुर के बृजवासिन पुरवा गांव में जमीनी विवाद में न्यायालय के आदेश के बाद भी कब्जे को लेकर दोनो पक्षों विवाद चल रहा था। मामले में शुक्रवार सुबह दोनो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे में 16 लोग घायल हो गए। सभी जानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 15 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधि कार्यवाही शुरू की है। एसीपी अमर नाथ यादव ने थाने पहुंचकर दरोगाओं से ऐसे विवाद कर कड़ा शिकंजा कसने को कहा है।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बृजवासिन पुरवा गांव निवासी राम बिटोली और राम प्रसाद के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा। विवाद न्यायालय तक पहुंचा गया।, न्यायालय से राम बिटोली के पक्ष में आदेश होने के बावजूद दूसरा पक्ष उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बार-बार विवाद होता आ रहा।, 20 दिसंबर 2024 को स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए दोनों पक्षों पर कार्रवाई भी की।, इसके बावजूद शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में 16 लोग घायल हो गए।जिसमें महिलाएं भी शामिल है।, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।दोनों पक्षों से खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं मिल सकी थी।पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई के लिए कहा।

Taza Khabar