कानपुर नगर20अप्रैल24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय ढुल के द्वारा आगामी त्यौहार हनुमान जयंती के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश
आज दिनांक 20.04.2024 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय श्री विजय ढुल द्वारा पनकी मंदिर प्रांगण में आगामी हनुमान जयंती आयोजन के सम्बन्ध में संयुक्त कार्ययोजना हेतु पनकी मंदिर महंत व प्रमुख आयोजकगणों तथा जीआरपी, स्वास्थ विभाग, केडीए, केस्को एवं नगर निगम के अधिकारीगणों के साथ बैठक की गयी। इस बैठक में हनुमान जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा त्यौहारों के सकुशल आयोजन से सम्बन्धित समस्याएँ बताई गयीं। जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान एवं सुझाव दिये गये। इसके साथ ही मेला आयोजन शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये।
मीटिंग के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त एलआईयू, सहायक पुलिस आयुक्त पनकी एवं केडीए व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने, आने-जाने वाले रास्ते पर भीड़ नियंत्रण करने व किसी भी अपरिहार्य स्थिति से निपटने हेतु सभी को तैयारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के लिए वरदान:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर 26 सहरसा में पत्रकारों से उलझना पड़ा भारी:
पूर्णिया बिहार 18 सितंबर26 *डिमिया में लगा हेल्थ कैंप, MLA खेमका ने किया निरीक्षण*