कानपुर नगर20अगस्त24*फॉरेंसिक टीम लखनऊ,कानपुर के साथ आज पुनः घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।*
*पनकी क्षेत्रांतर्गत हुई ट्रेन दुर्घटना की जांच के क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा फॉरेंसिक टीम लखनऊ,कानपुर के साथ आज पुनः घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।*
दिनाँक 17.08.2024 की रात्रि करीब 02:30 बजे गोविंदपुरी-भीमसेन स्टेशन के मध्य ट्रेन नम्बर *19168 साबरमती एक्सप्रेस* के साथ हुई दुर्घटना जिसमें ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। घटना की त्वरित जांच व साक्ष्य संकलन के क्रम में आज दिनांक 20.08.2024 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय के निर्देशन मे पुनः पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा *फॉरेंसिक टीम लखनऊ, फॉरेंसिक टीम कानपुर* व सहायक पुलिस आयुक्त पनकी, सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर, थाना प्रभारी पनकी के साथ दुर्घटना के समय मिली संदिग्ध वस्तु का घटना स्थल पर परीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*