*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर18जुलाई26*नौकरी दिलाने व नौकरी पर लगातार बने रहने पर करोड़ो रुपए की करी गई कटौती का हुआ उजागर।
आख़िर केंद्र शासित फैक्ट्री प्रशासन द्वारा क्यों नहीं की जा रही उचित जांच,, ग़रीब प्राइवेट कर्मचारियों का शोषण जारी*
*उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस प्रशासन द्वारा जहां हर स्तर पर ठगी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है तो वहीं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में प्राइवेट फर्मों द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों के साथ बड़ी ठगी खुलेआम की जाती है जिस पर संबंधित अधिकारियों ने आज तक फर्मों के ठेकेदारों और मुंशियों पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की*
*”नौकरी या करोड़ों रुपए के लूट का खेल?” ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्राइवेट कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, इमेंस मेन पावर फर्म पर गंभीर आरोप,,कालपी रोड स्थित केंद्र शासित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर में वर्षों से प्राइवेट फर्मों में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों ने इमेंस मेन पावर फर्म और उसके कथित मुंशियों पर नौकरी के नाम पर वसूली, वेतन कटौती, वेतन रोकने, हाजिरी में हेराफेरी और आवाज़ उठाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं*।
*कर्मचारियों का दावा है कि भर्ती के नाम पर हजारों रुपये वसूले गए, महीनों तक वेतन रोका गया और विरोध करने पर एक-एक कर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। आरोप है कि 200 से अधिक कर्मचारियों का बकाया वेतन अब भी लंबित है और कई गरीब परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।*
*पीड़ितों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने कुछ मामलों में कार्रवाई कर कर्मचारियों को वेतन दिलाया, लेकिन कथित भ्रष्टाचार और शोषण पर अब तक निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी।*
*कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक कर्मचारी से ₹10,000 लेकर भर्ती की गई, तीन महीने काम कराने के बाद करीब ₹12,000 वेतन रोककर उसे नौकरी से हटा दिया गया। तो वहीं एक मामले पर सांसद रमेश अवस्थी द्वारा भी ग़रीब कर्मचारियों के पक्ष में आवाज़ उठाई गई है बल्कि कथित मुंशी को फटकार लगाए जाने की बात सामने आई है।*
*पीड़ित कर्मचारियों ने सरकार, श्रम विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इमेंस मेन पावर फर्म और इसके मुंशियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन और कथित रूप से वसूली गई रकम वापस दिलाई जाए। बल्कि कई कई कर्मचारियों ने नौकरी जाने के डर से बनाई हुई है चुप्पी*
@all

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*