कानपुर नगर17जून26*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग*
कानपुर नगर*माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दिनांक 18/06/2026 के कानपुर नगर आगमन एवं कार्यक्रम के दृष्टिगत कमिश्नरेट कानपुर नगर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल, रूट एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन के अंतर्गत सघन चेकिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन, वैकल्पिक मार्ग, सेफ हाउस तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया।
ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी तथा समुचित समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।