कानपुर नगर17जून26*शादी कराने के नाम पर संगठित साइबर ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का सफल अनावरण
कानपुर नगर*साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर ने शादी कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा 23 टेलीकॉलर्स से पूछताछ की जा रही है।
गिरोह सोशल मीडिया व मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म से लोगों का डेटा लेकर फर्जी महिला प्रोफाइल, AI से संपादित फोटो एवं महिला टेलीकॉलर्स के माध्यम से विश्वास अर्जित कर विभिन्न शुल्कों के नाम पर ऑनलाइन धनराशि वसूलता था।
कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम, बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्यूआर कोड सहित बड़ी मात्रा में डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*