कानपुर नगर17जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें
[17/01, 11:55 am] Monu shivrajpur: *लखनऊ- सपा नेताओं का डेलीगेशन आज जाएगा कन्नौज, महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में जाएगा डेलीगेशन, कन्नौज के देवपुरवा में युवती के आत्महत्या का मामला, परिजनों से मिलेगा सपा का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल.*
[17/01, 11:56 am] Monu shivrajpur: उन्नाव- आतिशबाजी से भरा ट्रक बना आग का गोला, तमिलनाडु नंबर के ट्रक में लगी भीषण आग
तमिलनाडु से बहराइच जा रहा था पटाखों से भरा ट्रक
ट्रक में राम कृष्ण सहित अन्य भगवानों के थे कैलेंडर
3 घंटे तक आतिशबाजी दगती रही,धू-धूकर जलता रहा ट्र
चालक परिचालक अपनी जान बचाकर भागे
दमकल कर्मियों की मदद से आग पर पाया काबू
पुरवा कोतवाली के खरगी खेड़ा गांव की घटना.
#Unnao#AKDNEWS
[17/01, 11:57 am] Monu shivrajpur: आलू की खेती में इस घोल का करें छीड़काव, झुलसा रोग से करेगा बचाव
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. झुलसा रोग फाइटोथोड़ा इंफेस्टेस नामक फंगस के कारण होता है. तापमान के 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने पर आलू में पिछात झुलसा रोग होता है. रोग का संक्रमण रहने पर व बारिश होते ही यह कम समय में फसल को नष्ट कर देता है. रोग से आलू की पत्तियां किनारे से सूखती है. किसान दो सप्ताह के अंतराल पर मैकोजेब 75 प्रतिशत घुलनशील चूर्ण, दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें.
कृषि मौसम वैज्ञानिक
[17/01, 12:11 pm] Monu shivrajpur: KanpurDehat-:
*दरगाह की चादर में श्री राम*
*राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में लगा दिए चार चांद*
*चादर में श्री राम की तस्वीर आपसी भाईचारे को दे रही बढ़ावा*
[17/01, 12:11 pm] Monu shivrajpur: बिग ब्रेकिंग :- बिहार सरकार के कैबिनेट का फैसला अब बीपीएससी के अलावा यूपीएससी, आईबीपीएस और रेलवे भर्ती की भी परीक्षा पास करने पर भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
[17/01, 12:39 pm] Monu shivrajpur: राम मंदिर समारोह में शामिल नहीं होंगे शरद पवार!
NCP चीफ शरद पवार को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। शरद पवार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को पत्र लिखकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद मैं स्वतंत्र रूप से समय निकालकर दर्शन के लिए आऊंगा और तब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।
[17/01, 12:49 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: अमरोहा : प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका
प्रेमिका जान देने की दे रही है धमकी
प्रेमी के परिजन घर छोड़कर हुए फरार
स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल
डिडौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
@amrohapolice @Uppolice @dgpup #upnews #UttarPradesh
[17/01, 1:32 pm] Monu shivrajpur: *दिल्ली*
*लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 से 10 रुपये की कटौती कर सकती हैं. तेल कंपनियां तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद इसपर फैसला लेगीं.*
[17/01, 1:47 pm] Anuj Sonkar Knp: *कानपुर ब्रेकिंग*
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तैनात महिला दरोगा का मानवीय चहेरा आया सामने
सीसामऊ थाना में तैनात महिला दरोगा महादेवी वर्मा ने मित्र पुलिस की दी मिशाल
महिला दरोगा महादेवी वर्मा का बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराते वीडियो आया सामने
राहगीरों ने महिला दरोगा का बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
वायरल वीडियो को देखकर लोग शैलूट मित्र पुलिस लिखकर कर पुलिस की कर रहे सराहना
बीते वर्ष नजीराबाद थाना में तैनाती के दौरान भी महिला दरोगा महादेवी वर्मा का गरीब बुजुर्ग महिला को खाना खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
[17/01, 2:04 pm] Monu shivrajpur: उत्तर प्रदेश-
DCM ब्रजेश पाठक,भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री BL संतोष, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि ने आज अयोध्या में तैयारियों का जायज़ा लिया-
DCM ब्रजेश पाठक का बयान-
अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है, पूजा पाठ शुरू हो चुका है,हम सभी का स्वागत करते हैं, राम लला का आशीर्वाद सबको मिले और हमारा देश तेजी से आगे बढ़े और पूरी दुनिया में भारत का झंडा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे !!
[17/01, 2:04 pm] Monu shivrajpur: फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
युवक ने गोली मार की आत्मा हत्या, परिवार में मचा कोहराम
अचानक फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों को दिखा खौफनाक मंजर, मची चीखपुकार
सूचना पर पहुंची थाना कादरीगेट पुलिस ने की जांच पड़ताल, तमंचा किया बरामद
गंगानगर के कबाड़ा बाली गली निवासी युवक गुड्डन जाटव ने करीब दोपहर बारह बजे कनपटी में गोली मार ली
अंदर के कमरे में टीवी देख रही मां भाग कर बाहर के कमरे में पहुंची
बेटे की लाश को देख मां गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल
गोली की तेज आवाज सुन कर मृतक के घर के बाहर मोहल्ले बालों की लगी भीड़
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कादरी गेट ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया
परिजनों के अनुसार मृतक की युवक लगातार शराब पीने का आदी था और खुद को कमरे में ही बंद रखता था
थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर स्थित कबाड़ा वाली गली का मामला
[17/01, 2:04 pm] Monu shivrajpur: फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
मिलावटी सरसों का तेल बेंचे जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिंजीगंज बाजार में छापेमारी कर सीज किया मिलावटी सरसों का तेल
सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र के नेतृत्व में विशाल उर्फ राजू गुप्ता के ओम साई ट्रेडर्स पर की छापेमारी
जांच के लिए दो सरसों के तेल के नमूनों को लेकर प्रयोग शाला भेजा गया
जांच रिपोर्ट आने तक गोदाम में स्टोर 1388 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया गया
सीज किए गए तेज की अनुमानित बाजार मूल्य 1,45,740 रुपए आंका गया
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय एचएस आबिदी ने दी जानकारी
फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लिंजीगंज बाजार का मामला
[17/01, 2:20 pm] Monu shivrajpur: *प्राण प्रतिष्ठा : 20 जनवरी से अयोध्या में नही हो पायेगा बाहरी लोगों का प्रवेश*
*पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को अयोध्या वासियों से की न निकलने की अपील*
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 20 जनवरी से ही रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं मिल पायेगा। अयोध्या धाम व शहर के भीतर रहने वालों को उनके घर तक पहुंचने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना होगा। अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों से पुलिस प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी को न निकलने की अपील की है। 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। रामनगरी की सभी सीमाएं सील रहेंगी। 20 जनवरी से ही अयोध्या धाम के भीतर बाहरी वाहनों को प्रवेश न देने की तैयारी है। इन वाहनों को उदया चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, नया घाट समेत अन्य एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाएगा। सिर्फ अयोध्या धाम के भीतर रहने वालों को उनके घर तक जाने की छूट दी जाएगी। जिले के अन्य इलाकों से अयोध्या कैंट इलाके में आने वालों को शहर के भीतर नहीं रोका जाएगा। वह प्रशासन की ओर से जारी होने वाले डायवर्जन प्लान का पालन करके शहर के गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम में 20 जनवरी से सिर्फ स्थानीय लोगों को प्रवेश मिलेगा। फैजाबाद शहर में डायवर्जन के अलावा अन्य मार्गों पर लोग जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान साझा कर दिया जाएगा। अयोध्यावासी मेजबान की भूमिका में हैं। उनसे अपील है कि अतिथियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए वह सहयोग करें। 21 व 22 जनवरी को घर से न निकलें।
[17/01, 2:40 pm] Monu shivrajpur: कानपुर। *BREAKING*
नाले में पड़ा मिला नवजात शिशु का शव
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत मनझावन इलाके का मामला
[17/01, 3:00 pm] Monu shivrajpur: कानपुर ब्रेकिंग। 14164 संगम एक्सप्रेस के A C कोच M 1 में अंगीठी जलाने से मचा हड़कंप
किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्या ने जलाई थी अंगीठी
AC कोच में धुंआ उठता देख यात्रियों में हड़कंप, कंट्रोल रूम में दी सूचना
AC कोच में अंगीठी जलने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
डिप्टी सीटीएम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, सीओ जीआरपी, आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी समेत भारी फोर्स ने किया चेकिंग
100 से 150 किसान यूनियन के लोगो के साथ राष्ट्रीय उपाद्यक्ष थे AC कोच में मौजूद
स्टेशन के प्लेट फॉर्म 5 पर गाड़ी रोककर की गई चेकिंग
गौरव टिकैट किसान यूनियन के युवा ब्रिगेड के अद्यक्ष भी मौजूद थे AC के M 1 कोच में
[17/01, 3:11 pm] +91 78976 99756: ब्रेकिंग न्यूज़ कानपुर देहात
चलती संगम एकसप्रेस के एक कोच मे धुआँ उठने से मचा हड़कंप.
संगम एकसप्रेस को झीझक मे रोक कर किया गया चेक.
झीझक मे चेकिंग के बाद संगम एक्सप्रेस कानपुर के लिए रवाना
किसान यूनियन के कार्यकर्ता ताप रहे थे अंगेठी
स्टेशन डायरेक्टर, AC, सीओ जीआरपी, आरपीएफ और जीआरपी के फ़ोर्स ने किया चेक
संगम एक्सप्रेस के AC के M-1 कोच का मामला
[17/01, 3:27 pm] Monu shivrajpur: मेरठ- ससुर पर दामाद ने लगाया कुकर्म का आरोप,नशीला पदार्थ दे दामाद से किया गया कुकर्म,कुकर्म का वीडियो बना 3 माह तक किया कुकर्म,ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया दामाद को,बंधनमुक्त हो दामाद पहुंचा अधिकारियों के पास,ससुर और चचिया ससुर पर कार्रवाई की मांग की,थाना फलावदा के कस्बे के मामला.
#Meerut
[17/01, 3:36 pm] +91 94150 42171: तुलसी हॉस्पिटल में लेजर तकनीक द्वारा खराब होते गुर्दे की पथरी निकाल कर चिकित्सक ने किया सफल ऑपरेशन
कानपुर नगर , जिले में बुधवार को सिविल लाइन स्थित तुलसी हॉस्पिटल में वरिष्ठ लेजर सर्जन डॉक्टर गयासउद्दीन मोहम्मद ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया उनके पास राजेश नाम का एक मरीज उनके क्लीनिक में सोमदत्त प्लाजा में दिखाने आया था उस वक्त उसके गुर्दे में बहुत दर्द था पेशाब भी थोड़ा-थोड़ा और जलन का हो रहा था मरीज की हालत बहुत नाजुक लग रही थी मरीज की जांच करने के बाद उन्होंने लेजर तकनीक द्वारा खराब हो रहे गुर्दे की पथरी को बिना ऑपरेशन सफलतापूर्वक निकाल कर मरीज को पूरी तरह से ठीक कर दिया वार्ता के दौरान लेजर सर्जन गयासउद्दीन मोहम्मद ने बताया पथरी काफी बड़ी थी लेकिन लेजर तकनीक से उसको बिल्कुल चुरा करके गुर्दे का रास्ता साफ कर दिया गया और पथरी को पूरी तरह से निकाल दिया गया ऑपरेशन के बाद मरिज राजेश बिल्कुल पूरी तरह से स्वस्थ है लेजर सर्जन डॉक्टर गयासुद्दीन मोहम्मद ने बताया प्रत्येक बुधवार को तुलसी हॉस्पिटल में फ्री ओपीडी की जाती है इसमें कोई भी मरीज ओपीडी में उनको दिखा सकता है और कम से कम पैसे में सस्ता और अच्छा इलाज मरीज को प्राप्त हो सकता है प्रेस वार्ता के दौरान दो गयासउद्दीन मोहम्मद ,डॉक्टर अनुराग केसरवानी, तुलसी हॉस्पिटल के प्रबंधक शेखर गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
[17/01, 3:59 pm] +91 96963 80285: *BREAKING*
कानपुर ट्रैफिक पुलिस का नया कारनामा आया सामने
घर पर खड़ी कार का हेलमेट न पहनने का किया चालान
कार मालिक के पास पहुंचा हेलमेट न पहनने के कारण 1 हजार का चालान
पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने की शिकायत
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत छपेड़ा पुलिया का मामला
[17/01, 4:05 pm] Monu shivrajpur: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं एक्रिपाम योजना, सस्य विज्ञान विभाग
च०शे०आ०कृषि एवं प्रौ०वि० वि०,कानपुर।
दिनांक- 17.01.2024
अधिकतम (डिग्री०से०) : 13.4 (-3.0)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०): 5.0 (-1.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 91 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 70 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 3.9 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- उत्तर- पश्चिम
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
पूर्वानुमान :
च० शे० आ० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों आसमान साफ रहने के कारण बर्षा की कोई संभावना नहीं है तथा प्रातःकाल एवं रात्रि के समय घने कोहरा छाये रहने के आसार है। शीत लहर भी चलने की पूरीसंभावना है उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं का गंगा के मैदानी मैं आना जारी रहेगा जिससे गलन वाली सर्दी बनीं रहने की पूरी संभावना है
डॉ०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर
[17/01, 4:05 pm] Monu shivrajpur: देश भर में मौसम प्रणाली:
बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच के क्षेत्र पर है।
एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक
[17/01, 4:07 pm] Monu shivrajpur: 17 जनवरी 2024, नई दिल्ली: आईएमडी ने अपनी 150वीं वर्षगांठ पर ‘पंचायत मौसम सेवा’ की शुरू, अब हर गांव के किसानों को मिलेगी मौसम संबंधी सूचना – भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार 15 जनवरी 2024 को ‘पंचायत मौसम सेवा’ शुरू करते हुए अपनी 150वीं वर्षगांठ समारोह का आगाज किया। विभाग का पंचायत मौसम सेवा को जारी करने का उद्देश्य देश के हरेक गांव में हरेक किसान को मौसम संबंधी पूर्वानुमान देना हैं। इसके अलावा विभाग ने हर एक क्षेत्र एंव गतिविधि में जलवायु संबंधी जानकारी को मुख्यधारा में लाने के लिए जलवायु सेवाओं पर एक राष्ट्रीय फ्रेमवर्क को भी शुरू किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मौसम विभाग की स्थापना के 150 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम विभाग के प्रभाव का दायरा अब महज पूर्वानुमानों से कहीं आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग अब एक ऐसे सुरक्षा जाल के रूप में उभरा है जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए नागरिकों को प्रकृति के प्रकोप से बचाता है।
धनखड़ ने कहा कि एक ऐसा भी दौर था जब वैज्ञानिक प्रगति के अभाव के कारण मौसम कार्यालय द्वारा जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान अक्सर सही साबित नहीं होता था। मगर आज विभाग की भविष्यवाणियां सेकंडों में भी सटीक होती हैं।
हमने लंबी यात्रा तय की है। कृषि से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, विमानन से लेकर ऊर्जा तक, यह हमारे जीवन में मौजूद है और सकारात्मक राय के साथ है। ज़मीन पर खेती करने वाले किसानों से लेकर सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तक आईएमडी एक महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाता है।
[17/01, 4:11 pm] Monu shivrajpur: अयोध्या
➡कथावाचक देवकीनंदन महाराज पहुंचे अयोध्या
➡राम मंदिर बनने से बेहद ख़ुशी हो रही है-देवकीनंदन
➡प्राण प्रतिष्ठा का लंबे समय से इंतजार था-देवकीनंदन
➡विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए-देवकीनंदन
➡अयोध्या में बदलाव और विकास हुआ है-देवकीनंदन
#Ayodhya
[17/01, 4:11 pm] Monu shivrajpur: दिल्ली
➡पूर्व सीएम गिरिधर गमांग कांग्रेस में शामिल हुए
➡उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं गिरिधर गमांग
➡अपने परिवार के साथ कांग्रेस में हुए शामिल
➡पूर्व सांसद हेमा गमांग,शिशिर गमांग कांग्रेस में शामिल
➡बरगढ़ के पूर्व सांसद संजय भोई भी कांग्रेस में शामिल
#Delhi
[17/01, 4:20 pm] Monu shivrajpur: कानपुर देहात
चलती संगम एकसप्रेस के एक कोच मे धुआँ उठने से मचा हड़कंप.
संगम एकसप्रेस को झीझक मे रोक कर किया गया चेक.
झीझक मे चेकिंग के बाद संगम एक्सप्रेस कानपुर के लिए रवाना
किसान यूनियन के कार्यकर्ता ताप रहे थे अंगेठी
स्टेशन डायरेक्टर, AC, सीओ जीआरपी, आरपीएफ और जीआरपी के फ़ोर्स ने किया चेक
संगम एक्सप्रेस के AC के M-1 कोच का मामला

More Stories
नई दिल्ली २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *🔱आज का राशिफल🔱*
नई दिल्ली 22 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*