*मीडिया अपडेट-थाना शिवराजपुर*
कानपुर नगर17जनवरी24*गुमशुदा व्यक्ति की हत्या के सम्बंध में।
थाना शिवराजपुर पर दिनाक 13.01.2024 को श्रीमती सरस्वती पत्नी गुरुनारायण निवासी सुघरदेवा थाना शिवराजपुर द्वारा अपने बेटे कुलदीप तिवारी (उम्र 33 वर्ष , अविवाहित , पेशा- ड्राइवर )के दिनाक 07.01.2024 से लापता होने की सूचना दी जिस पर थाना शिवराजपुर थाना पर गुमशुदगी दर्ज की गई lदिनांक 16.01.2024 को वादी द्वारा बताया गया कि उन्हें उनके गांव के एक व्यक्ति से से जानकारी हुई है कि कुलदीप को मुन्ना सिंह उर्फ दीपक एवम प्रीत कुमार निवासी जल्लाबाद थाना सिंधौली सीतापुर साथ लेकर जल्लाबाद गए थे, जहां सरायन नदी के किनारे उन्होंने एक साथ बैठकर शराब पी और वहाँ किसी बात को लेकर उनमें आपस में गाली ग़लोच और विवाद हो गया जिसमें उनके द्वारा गला दबाकर कुलदीप की हत्या कर दी गई तथा शव को सरायण नदी जल्लापुर थाना सिंधौली सीतापुर में फेंक दिया है l
सूचना पर पूर्व से दर्ज गुमशुदगी में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करके दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है । मृतक के शव को बरामद करने हेतु पुलिस टीम जनपद सीतापुर भेजी गई है l
*उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री आकाश पटेल द्वारा दी गयी बाइट।*👇🏻

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई