कानपुर नगर16अगस्त23*सी.आई.एस.एफ पनकी ने मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस*
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक।
बल सदस्यों ने निकाली आकर्षक परेड,स्कूली बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पनकी के परेड ग्राउंड में 77 वां स्वतंत्रा दिवस समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया।
*कानपुर महानगर* सी.आई.एस.एफ इकाई पी.टी.पी.एस पनकी में हर्ष और उल्लास के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इकाई प्रभारी उप कमांडेंट प्रशांत द्विवेदी को दिए गए सलामी शस्त्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई मुख्य अतिथि पी.टी.पी.एस पनकी के महाप्रबंधक गोविन्द कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने आजादी के महत्व के बारे में बताया। व 660 मेगावाट विद्युत परियोजना निर्माणाधीन चल रही है जिसके बारे में भी प्रकाश डाला और बताया पावर प्लांट की स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली सड़क सुरक्षा आदि कई मुद्दों पर लाभ प्रदान होगा देश की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा प्रदान करने वाले सीआईएसफ की भूमिका की जानकारी दी परेड कमांडर निरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय तथा निरीक्षक उमापति द्विवेदी के नेतृत्व में सात मजबूत टुकड़ी के साथ मार्च पास्ट किया,जिसमें विद्युत परिषद इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी भाग लिया। मार्च पास्ट से सभी दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों से जवानों का उत्साहवर्धन किया। विद्युत परिषद स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

More Stories
पटियाला28अप्रैल26*पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोटक लगाते समय हुए धमाके में “अपराधी” की हुई मौत*
पश्चिम बंगाल28अप्रैल26*बाड़बंदी के लिए जमीन उपलब्ध न कराने पर Calcutta High Court ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है,
पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल26 आंधी ने उजाड़े खेत-घर: विधायक गुलाम सरवर ने मांगा मुआवजा*