कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कानपुर कमिश्नर थाना पनकी के चौकी क्षेत्र पनकी धाम मंदिर अंतर्गत राधा कृष्ण धाम के पास से एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नर पुलिस जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त पनकी व पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र में पुलिस टीम की गठित कर अभियुक्त व संयुक्त व्यक्तियों की लगातार तलाशी अभियान जारी रखा गया है जिसके अंतर्गत थाना स्तर पर पूर्व में लिखे गए मुकदमों के आधार पर अभियुक्तों की कार्यशैली पर नजर रखी जा रही है मुखबिर की सूचना के आधार पर राधा कृष्ण गेस्ट हाउस के पास सुंदर नगर रामवती के घर से निकल कर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे मोहित यादव पुत्र सरनाम सिंह ग्राम अटवा मिर्जापुर थाना बिधनू कानपुर नगर निवासी को पुलिस टीम के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक तमंचा व 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर थाना पनकी लाकर कानूनी प्रक्रिया की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया एसीपी पनकी मनोज सिंह ने बताया कि पनकी मंदिर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक मोहित यादव पुत्र सरनाम सिंह अटवा मिर्जापुर थाना बिधनू को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना विधनू, पनकी व अरमापुर शहीद कई मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट , उप निरीक्षक चंद्रशेखर व प्रभात मिश्रा हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह रिक्रूटआरक्षी आशुतोष शर्मा अनुपम कुमार आज मौजूद रहे

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*