May 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️लखनऊ- मिर्जापुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, विंध्याचल क्षेत्र में युवकों के डूबने की घटना, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत और बचाव कार्य तेज करने को कहा, लापता लोगों की जल्द तलाश के आदेश, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं-CM, प्रशासन को सतर्कता के साथ कार्रवाई के निर्देश

➡️लखनऊ- LDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, गोसाईंगंज के खुजौली में अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त, बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण, गोमती नगर विस्तार में अवैध कॉम्पलेक्स सील, चिनहट के हासेमऊ रोड पर बन रहा कॉम्पलेक्स सील, LDA वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर अभियान

➡️लखनऊ- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का अभियान, 3 दिन में हजारों वाहन चालकों के कटे चालान, बिना हेलमेट चलने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई, 7162 बिना हेलमेट चालकों का हुआ चालान, HSRP नंबर प्लेट उल्लंघन में 703 चालान किए गए, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी चला अभियान, 3460 नो-पार्किंग चालान से मचा हड़कंप

➡️लखनऊ- संदिग्ध हालत में छात्रा शालिनी वर्मा लापता, कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा, घर से ₹15 हजार नगद, जेवर लेकर गायब, मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, महानगर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला

➡️सीतापुर- सीएनजी ऑटो में अचानक लगी आग, आग से ऑटो और उसमें रखा सामान जला, दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू, लखनऊ से घर जा रहा था ऑटो लेकर चालक, बहन की शादी का दहेज लेकर आ रहा था घर, रेउसा थाना के खरउहां गांव के पास हादसा

➡️औरैया- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाने का मामला, ट्रैक्टर मालिक और पिता पर मुकदमा दर्ज, BNS और MV एक्ट की धाराओं में कार्रवाई, 15 वर्षीय नाबालिग ट्रैक्टर चालक पर भी केस, मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पुलिस ने किया सीज, ट्रैक्टर से PRV टकराने से बाल-बाल बची थी, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡️जालौन- सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद की घटना

➡️बलरामपुर- DM का राप्ती मुख्य नहर का औचक निरीक्षण, खरीफ सीजन से पहले टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश, नहर में गंदगी, सिल्ट पर DM ने जताई नाराजगी, तत्काल सफाई अभियान चलाने के आदेश

➡️कानपुर- ट्रेन में आग की अफवाह से हड़कंप, फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन में फैली अफवाह, शिवराजपुर के पास यात्री ने की चेन पुलिंग, अफवाह से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, ट्रेन में आग लगने की बात निकली झूठी, चेन पुलिंग कर फैलाई गई थी अफवाह, पुलिस आरोपी यात्री की तलाश में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

➡️चंदौली- दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात, मिश्रा एग्री बिजनेस दुकान से 50 हजार कैश चोरी, चोरों ने नगदी भरी पेटी पर किया हाथ साफ, दुकान बंद कर भोजन करने गया था दुकानदार, लौटने पर गायब मिली कैश पेटी, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

➡️बदायूं- संदिग्ध हालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, न्यायालय परिसर के पुराने कमरे में मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, पुलिस-फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए

➡️प्रयागराज- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा कल, रीता बहुगुणा जोशी के आवास जाएंगे, दिवंगत पीसी जोशी को देंगे श्रद्धांजलि, दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम

➡️हापुड़- स्कूल बस ने मासूम को मारी टक्कर, लोगों ने बस चालक को जमकर पीटा, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, देहात क्षेत्र का मामला

➡️बुलंदशहर- बेटी का पिता पर यौन शोषण का आरोप, करीब 5 साल तक किया शोषण, ग्राम प्रधान पति पर भी गंभीर आरोप, SSP के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज

➡️इटावा- युवक का कीटनाशक पीकर सुसाइड का प्रयास, DM कार्यालय के बाहर किया प्रयास, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, ग्राम प्रधान पुत्र पर प्रताड़ना का आरोप

➡️कानपुर- कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षा सख्त, दिल्ली में हाई अलर्ट के मद्देनजर सख्ती, RPF द्वारा सघन चेकिंग अभियान, यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने की सलाह

➡️मैनपुरी- ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान, 115 वाहनों पर 5.20 लाख रुपए का जुर्माना, SP के निर्देश में चला अभियान

➡️सोनभद्र- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे, गौ रक्षा यात्रा को लेकर निकले, दुद्धी-ओबरा-रॉबर्ट्सगंज-घोरावल क्षेत्रों में पहुंचे, लोगों को किया जागरूक

➡️सोनभद्र- ओवरलोड ऑटो पलटा, पुलिया के नीचे खाई में गिरा, 32 वर्षीय निशा देवी की मौत, 5 घायल, पुलिस जांच में जुटी

➡️इटावा- अनियंत्रित इको वैन पेड़ से टकराई, हादसे में एक गंभीर घायल, थाना इकदिल क्षेत्र की घटना

➡️गोरखपुर- विधायक राजेश त्रिपाठी की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ओवरटेक में बस से भिड़ी, 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

➡️शाहजहांपुर- युवक ने फांसी लगाकर जान दी, 6 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

➡️कानपुर देहात- एस्ट्रेल एडेहसिव कंपनी में हड़ताल, 12 घंटे से ज्यादा समय से धरना जारी, मांगों को लेकर प्रदर्शन

➡️सीतापुर- आमरण अनशन पर परिवार संग बैठा ग्रामीण, नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप, प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप

➡️अलीगढ़- दबंगों ने ट्रैक्टर से जोती फसल, 16 बीघा फसल बर्बाद, मारपीट का आरोप, पुलिस के सामने भी नहीं रुके
————————————————————————————