कानपुर नगर10मार्च*दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी 45 ट्राईसाईकिल*
*कानपुर नगर, दिनांक 10 मार्च, 2023 (सू0वि0)*
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आज उनकी आवश्यकतानुसार 45 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर, 05 बैसाखी वितरित की गयी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मैथानी का स्वागत किया। वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सुरेन्द मैथानी ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है। दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है। विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करें। हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनों व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया, दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है। दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं।
जो दिव्यांगजन ट्राईसाईकिल व अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते है वो तत्काल सम्पर्क कर सकते है।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन, हृदेश सिंह, संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार, गोविन्द, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी आदि उपस्थित थे।
———————

More Stories
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*
जालौन7अगस्त26*चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर शेयर करता था अश्लील कंटेंट-
कौशाम्बी7अगस्त26*यमुना में नहाते समय 3 युवतियां डूबी*दो को बचाया गया, एक युवती की पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश*