कौशाम्बी7अगस्त26*यमुना में नहाते समय 3 युवतियां डूबी*दो को बचाया गया, एक युवती की पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश*
*कौशाम्बी।**सराय अकिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यमुना में अपनी सहेलियों के साथ नहाने गई युवती गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस,फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी करिश्मा सरोज उर्फ भवरी उम्र 19 वर्ष पुत्री महेश सरोज अपनी सहेलियों कोमल, सावित्री और तारावती के साथ शुक्रवार की सुबह महारानियां घाट पर स्नान करने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तारावती घाट किनारे खड़ी थी, जबकि करिश्मा, कोमल और सावित्री यमुना में नहा रही थीं। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में जाने लगीं। यह देख तारावती ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और कोमल व सावित्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन करिश्मा तेज बहाव और गहरे पानी में लापता हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवती की तलाश जारी रही।

More Stories
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*
जालौन7अगस्त26*चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर शेयर करता था अश्लील कंटेंट-