कानपुर नगर09नवम्बर24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना पनकी पर समाधान दिवस आयोजित किया गया
* पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना पनकी पर समाधान दिवस आयोजित किया गया,आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके तत्काल निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*
आज दिनाँक 09.11.2024 को थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना पनकी मे उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो की तत्काल जाँच करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए निस्तारण कराये जाने एवं आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी पनकी को निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर(BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओ की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए|

More Stories
पूर्णिया बिहार7मई26*राजधानी सर्कस में महिलाओं के जोखिम भरे करतबों से गुलज़ार हुई पूर्णिया,
हल्द्वानी8मई26*चंपावत दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का हमला,भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी
नैनीताल8मई26*लालकुआँ कोतवाली चोराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टला