कानपुर नगर07नवम्बर23*भारत सरकार द्वारा प्राप्त आदेश के क्रम में जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारत सरकार द्वारा प्राप्त आदेश के क्रम में जल दिवाली कार्यक्रम में अमृत 2.0 के अन्तर्गत अभिनव प्रयास “पानी के लिए महिलाए, महिलाओं के लिए पानी” का आयोजन जलकल विभाग नगर निगम कानपुर एंव जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कानपुर नगर केे माध्यम से संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) के सयंुक्त तत्वाधान में स्वयं सहायता समूहो की 40 महिला सदस्यों को बेनाझाबर में स्थित वाटर ट्रीटमेंन्द प्लान्ट में भम्रण कराया गया, जिसमें महिलाओं को स्सम्मान वाटर ट्रीटमेंन्द प्लान्ट लाया गया जिस के उपरान्त के0पी0 आन्नद महाप्रबन्धक, एंव एस0के0 गुप्ता अधिशासी अभियन्ता (मु0/जोन-4), विकास शर्मा सहायक अभियन्ता(मु0), सुनील कुमार अधिशासी अभियन्ता(जल निगम कानपुर), तेज कुमार परियोजन अधिकारी (डूडा) व कु0शिवागी सिंह एंव शुभम गुप्ता शहर मिशन प्रबन्धक (डूडा), सामुदायिक आयोजक वरूण प्रजापति, चन्द्रा विश्वकर्मा, कुलदीप निषाद तथा सुशील कुमार द्वारा महिलाओं कों पुष्प देकर स्वागत किया गया, जिसके उपरान्त सभी महिलाओं को फील्ड किट का वितरण किया गया। एस0के0 गुप्ता अधिशासी अभियन्ता (मु0/जोन-4) व अन्य द्वारा महिलाओं को शुद्व जल की विभिन्न प्रक्रियाओं से संवेदित करतें हुऐ उन्हें घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के बारें बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गयी। इसके उपरान्त सभी महिलाओं को बेनाझाबर मेें स्थित 280 एम0एल0डी0 प्लान्ट का भ्रमण कराया गया जिसमें महिलाओं को शहर की पाइप जल प्रणाली, पानी के स़्त्रोत, शोधन प्रक्रिया तथा नलों तक पानी पहुँचाने की प्रक्रियाओ आदि के सम्बन्ध में वाटर ट्रीटमेंन्ट प्लाट के इंचार्ज/नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त गीता गुप्ता, निशा वर्मा, रश्मिी द्विवेदी आदि महिलाओं से प्रशिक्षण की फिडबैक लिया गया और उन्हें जल पान आदि कराने के पश्चात् स्सम्मान वापस उन्कें गन्तव्य तक पहुँचाया गया।
——————

More Stories
कानपुर नगर10जुलाई26*6 महीने का जिला बदर… फिर भी शहर में बेखौफ एंट्री!
कानपुर नगर10जुलाई26*पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा
कानपुर नगर10जुलाई26*साइबर क्राइम ठगी पर कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में धर दबोचे गए साइबर ठग अपराधी*