कानपुर नगर05मार्च24* पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) महोदय श्री विजय ढल द्वारा की गयी पश्चिम जोन की मासिक अपराध गोष्ठी
आज दिनाँक 05.03.2024 को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) महोदय श्री विजय ढुल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान माह में घटित अपराधों, लम्बित शिकायतों व लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा गैर जमानती वारंट, सम्मन यथासमय निस्तारण, जुआ व अवैध मदिरा की बिक्री, भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को यथोचित एवं प्रभावी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त लूटपाट, हत्या सहित सभी गंभीर अपराधों की समीक्षा व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये।
महोदय द्वारा थानाध्यक्षों को सक्रिय होकर रात में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रोको-टोको अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पश्चिम जोन में अपराधों की रोकथाम हेतु, किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम जोन एवं समस्त थाना प्रभारी (पश्चिम जोन) उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 30 अप्रैल26*आमजनता पर टैक्सों की भरमार लेकिन मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित जनता*
कानपुर नगर 30अप्रैल26*जब अंधेरा ही आपकी नीयत हो, तो उजाले का नाटक क्यों?
वाराणसी30अप्रैल26*महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन की पहल